कलाम की ये 10 बातें किसी मंत्र से कम नहीं...
तीन साल पहले हिंदुस्तान ने देश का सबसे अच्छा राष्ट्रपति खो दिया था. आज यानी 15 अक्टूबर को उसी महान इंसान का जन्मदिन है. एपीजे अब्दुल कलाम की वो 10 बातें जो जिंदगी का मूल मंत्र बन सकती हैं.
-
Total Shares
एपीजे अब्दुल कलाम वो व्यक्ति हैं जिन्हें न तो किसी परिचय की जरूरत है और न ही उस व्यक्ति को किसी के सहारे की जरूरत पड़ी. भले ही कलाम साहब की मृत्यू को तीन साल हो गए हों, लेकिन फिर भी उनके दिए मूल मंत्र आज भी हमारे बीच हैं. मृत्यू से कुछ माह पहले ही कलाम ने एक प्रेरणादायी पुस्तक लिखकर पूरी की. उनके 10 चुनिंदा कथन, जो सभी को याद रखने चाहिए, वे इस प्रकार हैं-
- - सपने सच हों इसके लिए सपने देखना जरूरी है.
- - महान सपने देखने वालों के सपने हमेशा श्रेष्ठ होते हैं.
- - युवाओं के लिए कलाम का विशेष संदेशः अलग ढंग से सोचने का साहस करो, आविष्कार का साहस करो, अज्ञात पथ पर चलने का साहस करो, असंभव को खोजने का साहस करो और समस्याओं को जीतो और सफल बनो. ये वो महान गुण हैं, जिनकी दिशा में तुम अवश्य काम करो.
- - अगर एक देश को भ्रष्टाचार मुक्त होना है तो मैं यह महसूस करता हूं कि हमारे समाज में तीन ऐसे लोग हैं जो ऐसा कर सकते हैं. ये हैं पिता, माता और शिक्षक.
- - मनुष्य को मुश्किलों का सामना करना जरूरी है क्योंकि सफलता के लिए यह जरूरी है.
- - छात्रों को प्रश्न जरूर पूछना चाहिए. यह छात्र का सर्वोत्तम गुण है.
- - जब हम बाधाओं का सामना करते हैं तो हम पाते हैं कि हमारे भीतर साहस और लचीलापन मौजूद है जिसकी हमें स्वयं जानकारी नहीं थी. और यह तभी सामने आता है जब हम असफल होते हैं. जरूरत हैं कि हम इन्हें तलाशें और जीवन में सफल बनें.
- - भगवान उसी की मदद करता है जो कड़ी मेहनत करते हैं. यह सिद्धान्त स्पष्ट होना चाहिए.
- - हमें हार नहीं माननी चाहिए और समस्याओं को हमपर हावी नहीं होने देना चाहिए.
- - चलो हम अपना आज कुर्बान करते हैं जिससे हमारे बच्चों को बेहतर कल मिले.
ये भी पढ़ें-
व्यंग्य: स्वर्ग और नर्क के रास्ते के बीच जब मिले कलाम और याकूब...

आपकी राय