• होम
  • सियासत
  • समाज
  • स्पोर्ट्स
  • सिनेमा
  • सोशल मीडिया
  • इकोनॉमी
  • ह्यूमर
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
होम
समाज

वर्जिन हैं तो आप 'पवित्र' हैं...मिलेगी स्कॉलरशिप!

    • आईचौक
    • Updated: 25 जनवरी, 2016 06:57 PM
  • 25 जनवरी, 2016 06:57 PM
offline
दक्षिण अफ्रीका के ऊथुकेला जिले की मेयर हैं डुडु माजिबूको, जो अपने एक अजीबोगरीब फैसले के लिए चर्चा में हैं. उन्होंने 16 युवा लड़कियों को कॉलेज स्कॉलरशिप दी है. वो भी इसलिए क्योंकि ये लड़कियां वर्जिन हैं...

पूरी दुनिया के किसी भी समाज का इतिहास या वर्तमान उठा कर देख लीजिए... लड़की की वर्जिनिटी हमेशा एक मुद्दा रही है. उनके कौमार्य पर धर्म से लेकर पवित्रता तक की दुहाई दी जाती रही है. तभी जर्मनी में कोई कंपनी कौमार्य बेचने लगती है तो दक्षिण अफ्रीका में 'पवित्र' रहने वाली लड़कियों को स्कॉलरशिप का ऑफर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- दाग अच्छे हैं... इसीलिए बाजार में बिक रहा कौमार्य

वर्जिन लड़कियों को स्कॉलरशिप!

दक्षिण अफ्रीका के ऊथुकेला जिले की मेयर हैं डुडु माजिबूको, जो अपने एक अजीबोगरीब फैसले के लिए चर्चा में हैं. उन्होंने 16 युवा लड़कियों को कॉलेज स्कॉलरशिप दी है. वो भी इसलिए क्योंकि ये लड़कियां वर्जिन हैं. इससे दूसरी लड़कियों को भी 'पवित्र' और पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देने की प्रेरणा मिलेगी. स्कॉलरशिप हासिल करने वालीं इन लड़कियों के साथ शर्त है कि वे वर्जिन रहेंगी और शिक्षा खत्म होने तक अपने कौमार्य की जांच भी कराती रहेंगी.

अब खुद को वर्जिन रखने का फायदा लड़कियों को ही क्यों मिले.. लड़कों को क्यों नहीं? तो इसका भी जवाब है. तर्क ये कि महिलाएं ही सबसे ज्यादा शोषण, कम उम्र में गर्भवती हो जाने और यौन रोगों का दंश झेलती हैं. उन्हें इन मुश्किलों से बचाने के लिए ऐसे कदम उठाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- क्‍या सिर्फ ख्‍यालों की ही बात है वर्जिनिटी?

2009 की एक घटना याद आ रही है. अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक 22 साल की लड़की ने अपनी वर्जिनिटी की निलामी की घोषणा की. इसके बाद उसके पास कई प्रस्ताव आए. एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने सबसे ऊंची बोली 38 लाख...

पूरी दुनिया के किसी भी समाज का इतिहास या वर्तमान उठा कर देख लीजिए... लड़की की वर्जिनिटी हमेशा एक मुद्दा रही है. उनके कौमार्य पर धर्म से लेकर पवित्रता तक की दुहाई दी जाती रही है. तभी जर्मनी में कोई कंपनी कौमार्य बेचने लगती है तो दक्षिण अफ्रीका में 'पवित्र' रहने वाली लड़कियों को स्कॉलरशिप का ऑफर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- दाग अच्छे हैं... इसीलिए बाजार में बिक रहा कौमार्य

वर्जिन लड़कियों को स्कॉलरशिप!

दक्षिण अफ्रीका के ऊथुकेला जिले की मेयर हैं डुडु माजिबूको, जो अपने एक अजीबोगरीब फैसले के लिए चर्चा में हैं. उन्होंने 16 युवा लड़कियों को कॉलेज स्कॉलरशिप दी है. वो भी इसलिए क्योंकि ये लड़कियां वर्जिन हैं. इससे दूसरी लड़कियों को भी 'पवित्र' और पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देने की प्रेरणा मिलेगी. स्कॉलरशिप हासिल करने वालीं इन लड़कियों के साथ शर्त है कि वे वर्जिन रहेंगी और शिक्षा खत्म होने तक अपने कौमार्य की जांच भी कराती रहेंगी.

अब खुद को वर्जिन रखने का फायदा लड़कियों को ही क्यों मिले.. लड़कों को क्यों नहीं? तो इसका भी जवाब है. तर्क ये कि महिलाएं ही सबसे ज्यादा शोषण, कम उम्र में गर्भवती हो जाने और यौन रोगों का दंश झेलती हैं. उन्हें इन मुश्किलों से बचाने के लिए ऐसे कदम उठाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- क्‍या सिर्फ ख्‍यालों की ही बात है वर्जिनिटी?

2009 की एक घटना याद आ रही है. अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक 22 साल की लड़की ने अपनी वर्जिनिटी की निलामी की घोषणा की. इसके बाद उसके पास कई प्रस्ताव आए. एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने सबसे ऊंची बोली 38 लाख डॉलर की लगाई. लेकिन सवाल है कि आखिर क्यों? हाल के वर्षों में तो वर्जिनिटी की ऑनलाइन नीलामी की ऐसी कई खबरें आईं. लोगों ने दिल खोलकर बोली भी लगाई. ये उदाहरण केवल इसलिए कि आप गरीबी और भूखमरी से जूझ रहे समाज को देखिए..या संपन्न देशों को. सेक्स और वर्जिनिटी को लेकर सभी की सोच एक जैसी ही है. जिनके पास पैसा है वो कौमार्य की कीमत आंकते है और जो खाली वे धर्म, पवित्रता, नैतिकता को सहारा बनाते हैं. क्योंकि कौमार्य को भंग करने की 'जीत' और 'मर्दानगी' का अहसास सबको करना है.

यह भी पढ़ें- अच्छा हो कि वर्जिन दुल्हन चाहने वाले कुंवारे ही रह जाएं

इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं. ये जरूरी नहीं कि आईचौक.इन या इंडिया टुडे ग्रुप उनसे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

ये भी पढ़ें

Read more!

संबंधि‍त ख़बरें

  • offline
    आम आदमी क्लीनिक: मेडिकल टेस्ट से लेकर जरूरी दवाएं, सबकुछ फ्री, गांवों पर खास फोकस
  • offline
    पंजाब में आम आदमी क्लीनिक: 2 करोड़ लोग उठा चुके मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का फायदा
  • offline
    CM भगवंत मान की SSF ने सड़क हादसों में ला दी 45 फीसदी की कमी
  • offline
    CM भगवंत मान की पहल पर 35 साल बाद इस गांव में पहुंचा नहर का पानी, झूम उठे किसान
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today.

Read :

  • Facebook
  • Twitter

what is Ichowk :

  • About
  • Team
  • Contact
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today.
▲