• होम
  • सियासत
  • समाज
  • स्पोर्ट्स
  • सिनेमा
  • सोशल मीडिया
  • इकोनॉमी
  • ह्यूमर
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
होम
सिनेमा

कैटरीना कैफ और आम लड़कियों की शादी में क्या अंतर है?

    • ज्योति गुप्ता
    • Updated: 03 दिसम्बर, 2021 06:56 PM
  • 03 दिसम्बर, 2021 04:05 PM
offline
कैटरीना कैफ की शादी (Katrina Kaif wedding) ना हो गई मानो कारगिल की जंग हो गई. हर रोज तैयारी की एक नई जानकारी मिलती है, आम लड़कियों के लिए तो यह आफत हो गई है. कैटरीना की लड़कियां बहुत फैन हैं और उन्हें फॉलो भी करती हैं. उन्हें कबसे कैटरीन के ब्राइडल लुक का इंतजार है.

कैटरीना की शादी (Katrina Kaif wedding) ना हो गई भाई मानों कारगिल की जंग हो गई. हर रोज तैयारी की एक नई जानकारी मिलती है, अब लड़कियों के लिए तो यह आफत हो गई है. कैटरीना को लड़कियां बहुत फैन हैं और उन्हें फॉलो भी करती हैं. बेचारी उन्हें कबसे कैटरीन के ब्राइडल लुक का इंतजार है. अब जिस तरह हर दिन कुछ नया सुनने को मिल रहा है, मानो अब पड़ोसी देश से जंग छिड़ने ही वाला है.

शादी के लिए राजस्थान का 700 साल पुराना महल बुक हो गया, कितने लाखों की मेंहदी लगेगी, कौन-कौन मेहमान आएंगे और सलमान खान कहां जाएंगे...किस होटल में रूकेंगे. इतना नहीं शादी में आने वाले को कागजात पर हस्ताक्षर भी करना पड़ेगा ताकि वो कोई फोटो ना खींच लें, अपना लोकेशन ना किसी को भेज दें. उफ्फ सोचकर ही मेहमानों का माने दम घुट जाए.

लड़कियों से बात करने पर उनका कहना है कि कैटरीना तो कैटरीना ही रहेगी और हम भी हम. चाहें हम अपनी शादी में कितने भी पैसे खर्च कर लें लेकिन सेलिब्रिटी वाली न तो पब्लिसिटी मिलेगी और न ही वो फील. उनका लहंगा, मेकअप, वेन्यू सब एक से बढ़कर एक और हम चाह कर भी वो लुक खुद को नहीं दे पाएंगे. भले ही शादी के अरमान सबके समान ही होते हैं लेकिन सेलिब्रेशन का तरीका बिल्कुल अलग होता है. जो उन्हें भीड़ में अलग दिखाने का काम करता है, लेकिन बात भई लाइफ के सबसे खास दिन की है तो चाहें कोई भी हो जी भर कर जी लो. भले ही सेलिब्रिटी जैसी पब्लिसिटी न मिले, उसका करना भी क्या है, अपना तो बस मेकअप अच्छा हो जाए...

 कैटरीना की शादी का अब और इंतजार नहीं होता

आम लड़कियों की शादियों में आने वाले मेहमान जब तक 100 फोटो ना खींच लें तब कहां उनका पेट भरता है? ऊपर से ऐसी बात शादी में आने वाले फुफ्फा जी या मौसा को पता चल जाए तो उनका मुंह ऐसा फूल जाएगा मानो दोनों गालों में...

कैटरीना की शादी (Katrina Kaif wedding) ना हो गई भाई मानों कारगिल की जंग हो गई. हर रोज तैयारी की एक नई जानकारी मिलती है, अब लड़कियों के लिए तो यह आफत हो गई है. कैटरीना को लड़कियां बहुत फैन हैं और उन्हें फॉलो भी करती हैं. बेचारी उन्हें कबसे कैटरीन के ब्राइडल लुक का इंतजार है. अब जिस तरह हर दिन कुछ नया सुनने को मिल रहा है, मानो अब पड़ोसी देश से जंग छिड़ने ही वाला है.

शादी के लिए राजस्थान का 700 साल पुराना महल बुक हो गया, कितने लाखों की मेंहदी लगेगी, कौन-कौन मेहमान आएंगे और सलमान खान कहां जाएंगे...किस होटल में रूकेंगे. इतना नहीं शादी में आने वाले को कागजात पर हस्ताक्षर भी करना पड़ेगा ताकि वो कोई फोटो ना खींच लें, अपना लोकेशन ना किसी को भेज दें. उफ्फ सोचकर ही मेहमानों का माने दम घुट जाए.

लड़कियों से बात करने पर उनका कहना है कि कैटरीना तो कैटरीना ही रहेगी और हम भी हम. चाहें हम अपनी शादी में कितने भी पैसे खर्च कर लें लेकिन सेलिब्रिटी वाली न तो पब्लिसिटी मिलेगी और न ही वो फील. उनका लहंगा, मेकअप, वेन्यू सब एक से बढ़कर एक और हम चाह कर भी वो लुक खुद को नहीं दे पाएंगे. भले ही शादी के अरमान सबके समान ही होते हैं लेकिन सेलिब्रेशन का तरीका बिल्कुल अलग होता है. जो उन्हें भीड़ में अलग दिखाने का काम करता है, लेकिन बात भई लाइफ के सबसे खास दिन की है तो चाहें कोई भी हो जी भर कर जी लो. भले ही सेलिब्रिटी जैसी पब्लिसिटी न मिले, उसका करना भी क्या है, अपना तो बस मेकअप अच्छा हो जाए...

 कैटरीना की शादी का अब और इंतजार नहीं होता

आम लड़कियों की शादियों में आने वाले मेहमान जब तक 100 फोटो ना खींच लें तब कहां उनका पेट भरता है? ऊपर से ऐसी बात शादी में आने वाले फुफ्फा जी या मौसा को पता चल जाए तो उनका मुंह ऐसा फूल जाएगा मानो दोनों गालों में लड्डू भरा हो. लाख मनाने पर भी उनका गुस्सा नाक पर ही रहेगा, भले ही वह अपने घर पर अगली सुबह वह किसी कोने में खर्राटे भरते मिले.

आम लड़कियों की शादी में सबसे बड़ी समस्या है तो पहले यही आती है कि उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने का अधिकार बहुत कम मिलता है. ऊपर से अगर घरवाले लव मैरिज की छूट दे भी दें तो उसमें भी सैकड़ों टर्म एंड कंडिशन अप्लाई कर देते हैं.

मानें, लड़का अपनी जाति को, हैंडसम हो, अच्छा पैसा कमाता हो, अपने प्रदेश का हो, अपने गोत्र का ना हो, पीता ना हो, मिलनसार हो, घरेलू हो...जैसे शादी के लिए लड़का नहीं वाशिंग मशीन खरीद रहे हों. घरवाले भी दो-दो साल लगाते हैं तब जाकर लड़का मिलता है, आधे खानदान वाले लड़के में कमी जो निकालने के लिए बैठ रहते हैं.

यहां बॉलीवुड में चाहें कोई उम्र में छोटा हो, बड़ा हो गोरा हो, काला हो, मोटा हो सब साथ में कितने कूल दिखते हैं. हमारे यहां तो बारात आते ही सबसे पहले 'भाई साहब ने क्या तो दामाद खोजा है', वरना 'अरे यार... भाई साहब को यही लड़का मिला था?'. हमसे कहे होते हम देखे होते...लड़की की विदाई होने तक ही रट लगा रहता है. भले ही शादी के पकवान लपेटने के बाद अगले दिन से कोई रिश्तेदार आपको फोन भी ना करें.

दूसरी समस्या आम लड़कियों की ये है कि उनकी शादी के लिए घरवालों के पास एक फिक्स बजट होता है ऊपर से उसमें से भी दुल्हन के लिए पहले ही तय कर दिया जाता है कि लहंगा इतने से ज्यादा का ना हो, ज्यादा पार्लर में पैसे ना फूंकना...इसलिए लड़कियों को अपना आधा काम घर पर जुगाड़ और सहेलियों की मदद से करनी पड़ती है. ऊपर से आम लड़कियां सैकड़ों डिजाइनर लहगों का स्क्रीन शॉट लेकर मोबाइल में रख लेती हैं लेकिन दुकान पर जाकर फर्स्ट कॉपी में से किसी एक जोड़े को पसंद करने में 10 दुकान घूम लेंगी.

आम लड़कियों की शादी में पहले पूरे खानदान को बताना पड़ता है कि शादी कब है, कहां है, लड़का के मामा-चचा, फूफा मतलब पूरा खानदान क्या करता है...दिन भर लोगों को फोन आते हैं. बेचारी लड़कियां दिन भर फोन पर ही लगी रहती हैं. कभी सास, कभी बुआ सास, कभी ननद तो कभी जेठानी. यहां ना तो कैटरीना ने और ना ही विकी कौशल ने अपनी शादी की घोषणा की है. लोग कयासों पर ही जी रहे हैं. कैटरीन तो शादी से पहले आराम कर रही होंगी, नींद पूरी करेंगी लेकिन आम लड़कियों को शादी से पहले और शादी के बाद नींद पूरी करने का मौका नहीं मिलता...शादी वाले दिन तक उनका सामान घटा रहता है और कुछ ना कुछ तो छूट ही जाता है. ऊपर से शादी वाले दिन मेकअप जितना भी पहले शुरु कर लें देरी हो ही जाती है.

ऊपर से फोटोग्राफी और डांस सारे सेलिब्रेटी के पोज कितने रोमैंटिक होते हैं, लेकिन आम लड़कियों की शादी में 2, 3 फोटो भी अच्छी आ जाए तो कैमरा मैन धन्य हो जाए, ऊपर से डांस, कैटरीना की शादी में देखना क्या कपल और फैमिली डांस होगा, आम लड़कियों की शादी में डांस तो सब सीखते हैं लेकिन स्टेज पर अपना वाला ही स्टेप करते हैं.

एक्ट्रेस भले ही अपनी विदीई में रोए या ना रोएं लेकिन अगर आम शादी में जब तक दुल्हन रो-रोकर बेहोश ना हो जाए तब तक उसकी इज्जत नहीं बढ़ती...भले आंखों में लग काजल पूरे मुंह पर फैल जाए और दुल्हन ससुराल पहुंचने तक काली माता ना बन जाए.

आम लड़कियां शादी के बाद उनका पहनावा एक दमन बदल जाता है. 3, 4 महीनों तक एकदम नई नवेली दुल्हन ही लगती हैं, अगर मन किया कि कभी कुछ और पहन लें तो मां से लेकर सासू मां भले कुछ मुंह ना बोलें लेकिन आखें जरूर तरेर देंगी. कैटरीना की शादी में कहां-कहां से मेहमान आ रहे हैं लेकिन आम लड़िकियों की शादी में पड़ोस वाली चाची में आने में नखरे दिखाती हैं. आखिर में आम लड़कियों की शादी की बात शुरु हुई तो सीधे होने के बाद ही खत्म होती है, लेकिन कैटरीना की शादी बिरबल की खिंचड़ी ही बन गई है.

खैर, अब वो सेलिब्रेटी हैं तो ये सब तो करना ही पड़ेगा. हमारी दुआ है कि उनकी शादी सकुशल संपन्न हो जाए. शादी के अगले सीजन के लिए अनुष्का, प्रियंका और दीपिका का लहंगा अब पुराना डिजाइन हो गया है. कुछ बुरा लगा हो तो माफ कीजिए और अपना रास्ता साफ कीजिए...हां आखिर में आम लड़कियों की शादी में लोग आनंद बहुत लेते हैं, कोई शो ऑफ जो नहीं करना होता है...

इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं. ये जरूरी नहीं कि आईचौक.इन या इंडिया टुडे ग्रुप उनसे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

ये भी पढ़ें

Read more!

संबंधि‍त ख़बरें

  • offline
    सत्तर के दशक की जिंदगी का दस्‍तावेज़ है बासु चटर्जी की फिल्‍में
  • offline
    Angutho Review: राजस्थानी सिनेमा को अमीरस पिलाती 'अंगुठो'
  • offline
    Akshay Kumar के अच्छे दिन आ गए, ये तीन बातें तो शुभ संकेत ही हैं!
  • offline
    आजादी का ये सप्ताह भारतीय सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गया है!
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today.

Read :

  • Facebook
  • Twitter

what is Ichowk :

  • About
  • Team
  • Contact
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today.
▲