• होम
  • सियासत
  • समाज
  • स्पोर्ट्स
  • सिनेमा
  • सोशल मीडिया
  • इकोनॉमी
  • ह्यूमर
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
होम
समाज

क्या वाकई असली मर्द कंडोम नहीं पहनते?

    • पारुल चंद्रा
    • Updated: 11 जून, 2017 07:55 PM
  • 11 जून, 2017 07:55 PM
offline
महिलाओं के अनुभव ये बताते हैं कि सेक्स के दौरान कंडोम उपयोग न करने के लिए पति अजीब-अजीब तर्क देते हैं. लेकिन आखिर में मुश्किल में पड़ती है औरत

शादीशुदा महिलाओं के गर्भ से अगर आवाज आती तो एक ही चीख सुनाई देती कि 'गर्भपात और गर्भनिरोधक मुझ पर अत्याचार करते हैं. ये सब मेरी सेहत के लिए अच्छे नहीं हैं. मुझे ये सब झेलना पड़ता है, क्योंकि वो एक मर्द है, जो कहता है कि असली मर्द कंडोम नहीं पहनते.' पर अफसोस कि न गर्भ आवाज करता है और न महिलाएं. ज्यादातर महिलाएं अपने पार्टनर को कंडोम का इस्तेमाल करने के लिए मना ही नहीं पातीं.

सनी लियोन के कंडोम वाले विज्ञापन कुछ पुरुषों को आकर्षित तो करते हैं लेकिन ये विज्ञापन उन्हें कंडोम इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित नहीं करते. कुछ लोगों के लिए कंडोम का इस्तेमाल करना शान के खिलाफ होता है, तो किसी को मजा नहीं आता, ऐसे एक नहीं कई कारण हैं जिसे बताकर पुरुष सेफ सेक्स से बच निकलते हैं. ये सभी बातें कहना उतना ही आसान है जितना बाजार में गर्भनिरोधकों का उपलब्ध होना. और शायद ये सुलभ 'पिल' वजह भी हैं कि वो खुद गर्भनिरोधक इस्तेमाल नहीं करते. नतीजा अनचाही प्रेगनेंसी.

सेक्‍स के दौरान कंडोम इस्तेमाल न करने के पुरुष क्या-क्या तर्क देते हैं, इसे इन महिलाओं के वीडियो से समझा जा सकता है-

...लेकिन उनके लिए कितना आसान है बाजार से एक पिल लाकर बीवी को दे देना और न ला पाए तो ले जाकर अबॉर्शन करवा देना. काश वो पुरुष कभी समझ पाते कि लगातार गर्भनिरोधक और गर्भपात महिलाओं के शरीर पर क्या असर डालते हैं. पर गर्भ आवाज नहीं करते. पर महिलाएं तो कर सकती हैं. क्यों पिल हाथ में थमाकर पुरुष हर बार अपनी जिम्मेदारी से बच जाते हैं?

ये भी पढ़ें-

व्यंग्य: सनी लियोन नहीं, उनके 'कंडोम' से बढ़ेंगे रेप

घर से बाहर जाने पर जब पत्नियां खुद देंगी कंडोम!

इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं. ये जरूरी नहीं कि आईचौक.इन या इंडिया टुडे ग्रुप उनसे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

ये भी पढ़ें

Read more!

संबंधि‍त ख़बरें

  • offline
    आम आदमी क्लीनिक: मेडिकल टेस्ट से लेकर जरूरी दवाएं, सबकुछ फ्री, गांवों पर खास फोकस
  • offline
    पंजाब में आम आदमी क्लीनिक: 2 करोड़ लोग उठा चुके मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का फायदा
  • offline
    CM भगवंत मान की SSF ने सड़क हादसों में ला दी 45 फीसदी की कमी
  • offline
    CM भगवंत मान की पहल पर 35 साल बाद इस गांव में पहुंचा नहर का पानी, झूम उठे किसान
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today.

Read :

  • Facebook
  • Twitter

what is Ichowk :

  • About
  • Team
  • Contact

▲