• होम
  • सियासत
  • समाज
  • स्पोर्ट्स
  • सिनेमा
  • सोशल मीडिया
  • इकोनॉमी
  • ह्यूमर
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
होम
समाज

पाकिस्तान की ये सुपरहीरो दुश्मनों के छक्के छुड़ा रही है

    • आईचौक
    • Updated: 23 सितम्बर, 2017 05:53 PM
  • 23 सितम्बर, 2017 05:53 PM
offline
पाकिस्तान में एक नई सुपरहीरो तहलका मचा रही है और अन्याय करने वालों को सबक सीखा रही है.

बचपन में कॉमिक्स कौन नहीं पढ़ता. सभी इसके दीवाने होते हैं. नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव, डोगा, चाचा चौधरी, बांकेलाल, पिंकी आदि आदि. ये तो पुराने किरदार हो गए. तो चलिए आपको बताते हैं एक नई कॉमिक सुपरहीरो के बारे में. लेकिन दिल थामकर बैठिए ये सुपरहीरो हमारे देश से नहीं बल्कि पाकिस्तान की उपज है! चौंक गए ना? लेकिन ये सच है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सारा नाम की एक टीएज लड़की है. सारा की साथी एक बिल्ली है, जो हर समय उसके साथ रहती है. गांव में एक बम ब्लास्ट के बाद सारा कोमा में चली गई थी. कई सालों तक कोमा में रहने के बाद सारा को जब होश आता है तो वो पाती है कि उसके पास सुपर पावर आ गया है. ये सुपरहीरो हरे रंग के कपड़े पहनती है और जो मर्द औरतों पर अत्याचार करते हैं उन्हें सबक सिखाती है. यहां तक की घूस लेने वाले पुलिस वालों को भी ठिकाने लगाती है.

पाकिस्तान की नई सुपरहीरो

अंग्रेजी भाषा के इस कॉमिक्स को बनाने वाले हसन सिद्दीकी ने एएफपी को बताया कि- 'मुझे उम्मीद है कि ये सुपरहीरो पाकिस्तान में युवा लड़कियों को एक रोल मॉडल देगी और देश में फैले भ्रष्टाचार और हिंसा से लड़ने के लिए उन्हें प्रेरित करेगी. यहां के मेनस्ट्रीम में सुपरहीरो के तौर पर लड़कियों की संख्या न के बराबर है. हम यहां की लड़कियों और लड़कों के लिए एक ऐसी सुपरहीरो को बनाना चाहते थे जिसे युवा अपने रोल मॉडल के तौर पर देखें.'

हसन अब अपने कॉमिक्स को उर्दू में भी लाना चाहते हैं, ताकि पाकिस्तान की ज्यादा से ज्यादा जनता के पास ये पहुंचे. साथ ही वो इसका एनिमेशन अवतार भी लाने की फिराक में हैं. जाहिर है 'पाकिस्तान गर्ल' हमारे लिए रेगिस्तान में ठंडी हवा के झोंके की तरह है. इसे फेमस होना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

फिर से आ रहा है सुपर मारियो, लेकिन क्या भूल पाएंगे पुराने को?

वो दस फिल्में जिन्होंने अक्षय कुमार को सुपरस्टार बना दिया

इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं. ये जरूरी नहीं कि आईचौक.इन या इंडिया टुडे ग्रुप उनसे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

ये भी पढ़ें

Read more!

संबंधि‍त ख़बरें

  • offline
    आम आदमी क्लीनिक: मेडिकल टेस्ट से लेकर जरूरी दवाएं, सबकुछ फ्री, गांवों पर खास फोकस
  • offline
    पंजाब में आम आदमी क्लीनिक: 2 करोड़ लोग उठा चुके मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का फायदा
  • offline
    CM भगवंत मान की SSF ने सड़क हादसों में ला दी 45 फीसदी की कमी
  • offline
    CM भगवंत मान की पहल पर 35 साल बाद इस गांव में पहुंचा नहर का पानी, झूम उठे किसान
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today.

Read :

  • Facebook
  • Twitter

what is Ichowk :

  • About
  • Team
  • Contact

▲