• होम
  • सियासत
  • समाज
  • स्पोर्ट्स
  • सिनेमा
  • सोशल मीडिया
  • इकोनॉमी
  • ह्यूमर
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
होम
समाज

ट्रेन के बाहर लटककर विवादों में फंसे अनिल कपूर, पर आम लोगों का क्या?

    • आईचौक
    • Updated: 17 जुलाई, 2016 06:11 PM
  • 17 जुलाई, 2016 06:11 PM
offline
फेमस बॉलीवुड ऐक्टर अनिल कूपर हाल ही में जब मुंबई की लोकल ट्रेन में अपने आने वाले सीरियल 24 के सीजन-2 के प्रमोशन के लिए चढ़ें तो विवाद में घिर गए, जानिए क्या है वजह इस विवाद की?

सिलेब्रेटी बनना आसान नहीं होता, क्योंकि लोग आपकी हर छोटी-बड़ी बात पर नजर रखते हैं. जरा सा चूके नहीं कि आलोचकों के निशाने पर आना तय हो जाता है. शायद इसीलिए अक्सर सिलेब्रिटीज इसका शिकार होते रहते हैं.

इसका हालिया उदाहरण बने हैं बॉलीवुड ऐक्टर अनिल कपूर, जो अपने आने वाले टीवी सीरियल 24 के प्रमोशन को लेकर विवादों में घिर गए हैं और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. जानिए क्यों विवादों में आए हैं अनिल कपूर.

कैसे और क्यों विवादों में घिर गए अनिल कपूर:

कलर्स चैनल पर आने वाले अपने चर्चित सीरियल 24 के पहले सीजन से सुर्खियां बटोरने के बाद अब अनिल कपूर इस सीरियल के दूसरे सीजन में नजर आएंगे. 24 का सीजन 23 जुलाई से कलर्स पर आएगा. इस सीरियल के प्रमोशन के लिए अनिल कपूर गुरुवार को मुंबई के चर्चगेट स्टेशन से एक लोकल ट्रेन में चढ़े थे. अनिल कपूर ने अपनी छोटी सी यात्रा के दौरान ट्रेन के फुटबोर्ड पर खड़े होकर और ट्रेन से बाहर हाथ निकालकर यात्रा की थी.

अनिल कूपर की लोकल ट्रेन की इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही उनकी आलोचना शुरू हो गई थी. पहले तो पश्चिमी रेलवे ने कड़े नियमों के बावजूद फुटबोर्ड पर खड़े होकर बाहर लटकने के लिए अनिल कपूर के प्रॉडक्शन हाउस को नोटिस भेजा, वहीं उसके दूसरे दिन साहस फाउंडेनश नामक एक एनजीओ ने इस मामले में पुलिस में अनिल कूपर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए केस भी दर्ज करा दिया.

अनिल कपूर अपने सीरियल 24 के प्रमोशन के लिए ट्रेन के बाहर लटककर विवादों में घिर गए हैं

इस एनजीओ का कहना है कि अनिल कपूर का ऐसा करना बेहद ही खराब उदाहरण है और इससे निश्चित तौर युवाओं...

इस एनजीओ का कहना है कि अनिल कपूर का ऐसा करना बेहद ही खराब उदाहरण है और इससे निश्चित तौर युवाओं के बीच बेहद गलत संदेश जाएगा. आलोचकों का कहना है कि ऐसे समय में जबकि युवाओं के बीच ट्रेन में स्टंट करने की घटनाएं बढ़ रही हैं, अनिल कपूर का ऐसा करना निश्चित तौर पर युवाओं को गलत  संदेश देगा और उन्हें भी इसे दोहराने के लिए प्रेरित करेगा.

ट्रेन के फुटबोर्ड पर यात्रा करना शौक या मजबूरी?

ये बात सही है कि अनिल कपूर जैसे फेमस ऐक्टर को महज अपने सीरियल के प्रमोशन के लिए ट्रेन के बाहर नहीं लटकना चाहिए था. ये बात भी सही है कि इससे युवाओं और उनके फैंस के बीच गलत संदेश जाएगा जोकि दुर्घटनाओं की वजह बन सकता है. खासकर युवाओं द्वारा ऐसी चीजें दोहराने की कोशिशें घातक साबित हो सकती हैं. रेलवे द्वारा ट्रेन के फुटबोर्ड पर खड़े होने को अपराध करार देकर अनिल कपूर को नोटिस जारी करना भी सही है.

लेकिन इस घटना से फिर भी कुछ सवाल उठते हैं? क्या ट्रेन के फुटबोर्ड पर खड़े होने को नियमों के तहत अपराध करार देने वाला रेलवे ये सुनिश्चित कर सकता है कि किसी को भी ऐसे यात्रा न करनी पड़े. जबकि ये सबको पता है कि मुंबई की लोकल ट्रेनों में हरदिन लाखों लोगों को ऑफिस, स्कूल या कॉलेज जाने के लिए ट्रेन के गेट पर लटकर यात्रा करनी पड़ती है.

ट्रेन के फुटबोर्ड पर खड़ा होना लोगों का शौक नहीं बल्कि मजबूरी होती है. हां, कुछ युवा जरूर स्टंट करने के लिए ट्रेन के बाहर लटककर जानलेवा हरकतें करते हैं, जिन पर निश्चित तौर पर रोक लगनी चाहिए. लेकिन फिर भी मजबूरी में ट्रेन के फुटबोर्ड पर खड़े होकर या ट्रेन के बाहर लटककर यात्रा करने वालों को इससे मुक्ति कब मिल पाएगी, कहना मुश्किल है.  

रही बात अनिल कपूर की तो ये बात सही है कि वह अपने सीरियल के प्रमोशन के लिए ट्रेन के बाहर लटकने की जगह कोई और बेहतर तरीका अपना सकते थे. वह भी तब जब उनके लाखों फैंस हो जो उनके हर स्टाइल को कॉपी करना चाहते हैं. आखिर एक सिलेब्रिटी से इतनी उम्मीद तो की ही जा सकती है!

इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं. ये जरूरी नहीं कि आईचौक.इन या इंडिया टुडे ग्रुप उनसे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

ये भी पढ़ें

Read more!

संबंधि‍त ख़बरें

  • offline
    आम आदमी क्लीनिक: मेडिकल टेस्ट से लेकर जरूरी दवाएं, सबकुछ फ्री, गांवों पर खास फोकस
  • offline
    पंजाब में आम आदमी क्लीनिक: 2 करोड़ लोग उठा चुके मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का फायदा
  • offline
    CM भगवंत मान की SSF ने सड़क हादसों में ला दी 45 फीसदी की कमी
  • offline
    CM भगवंत मान की पहल पर 35 साल बाद इस गांव में पहुंचा नहर का पानी, झूम उठे किसान
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today.

Read :

  • Facebook
  • Twitter

what is Ichowk :

  • About
  • Team
  • Contact
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today.
▲