• होम
  • सियासत
  • समाज
  • स्पोर्ट्स
  • सिनेमा
  • सोशल मीडिया
  • इकोनॉमी
  • ह्यूमर
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
होम
स्पोर्ट्स

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत से फिर हारेगा पाक, क्‍योंकि...

    • मोहित चतुर्वेदी
    • Updated: 10 मई, 2017 08:12 PM
  • 10 मई, 2017 08:12 PM
offline
पिछली बार की तरह इस बार भी भारत से चित होगा पाकिस्तान. इस बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी को उठाएगा भारत. जी हां, ये कोई भविष्यवाणी नहीं इतिहासवाणी हैं.

पिछली बार की तरह इस बार भी भारत से चित होगा पाकिस्तान. इस बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी को उठाएगा भारत. जी हां, ये कोई भविष्यवाणी नहीं इतिहासवाणी हैं. पिछली बार जैसे टीम इंडिया उतरी थी इस बार भी उन्हीं खिलाड़ियों के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम उतरेगी. काफी उठा-पटक के बाद बीसीसीआई ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की टीम अनाउंस कर दिया. इस बार उन्होंने कोई बड़े बदलाव नहीं किए हैं. अधिकतर खिलाड़ी वहीं है जो पिछले चैम्पियंस ट्रॉफी में थे और इन्ही खिलाड़ियों की बदौलत टीम इंडिया 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी में सिकंदर साबित हुई थी.

इस बार भी वही खिलाड़ी चैम्पियंस ट्रॉफी में उतरेंगे. फैन्स के लिए खुशखबरी ये है कि इस बार भी भारत पाकिस्तान से टकराएगा और ये खिलाड़ी उसके खिलाफ खतरनाक साबित हो सकते हैं. पिछली बार टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी हीरो साबित हुए थे और टीम इंडिया को चैम्पियन बनाया था. इस बार फिर वो खिलाड़ी ये कारनामा कर सकते हैं.

पाकिस्तान को हरा सकती है टीम इंडिया

पिछले चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टकराया था तो भारत ने एकतरफा जीत हासिल की थी. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 165 रन पर ही घुटने टेक दिए थे. जिसके बदले में भारत ने बड़े ही आसानी से डकवर्थ लुईस के तहत 19 ओवर में मुकाबला जीत लिया था. इस मैच में मैन ऑफ द मैच भुवनेश्वर कुमार को मिला था. उस मैच में उन्होंने 2 दिग्गज प्लेयर्स को आउट कर मैच अपनी छोली में किया था. देखा जाए तो इस बार भी भुवी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और आईपीएल में उनका जलवा कायम है.

शिखर धवन रहे थे चैम्पियंस ट्रॉफी के...

शिखर धवन रहे थे चैम्पियंस ट्रॉफी के हीरो

पिछले चैम्पियंस ट्रॉफी में शिखर धवन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे. उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा रन तो बनाए थे साथ ही हर परिस्थियों में टीम इंडिया को जीत भी दिलाई थी. 5 मैच खेलते हुए उन्होंने शानदार 363 रन बनाए थे. जिसमें 2 शतक एक अर्धशतक शामिल थे. इस बार भी धवन को टीम में शामिल किया गया है. ओपनर के तौर पर वो शानदार परफॉर्म करते हैं. इस बार भी उनसे यही कारनामें की उम्मीद है.

रोहित और विराट भी फॉर्म में

रोहित शर्मा का बल्ला चलता है तो रुकने का नाम नहीं लेता. पिछले चैम्पियंस ट्रॉफी में उन्होंने ये प्रूफ भी कर दिया. शिखर धवन के साथ मिलकर उन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत दी थी. हर मौकों पर इन्होंने टीम को जीत दिलाई थी. सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में वो चौथे नंबर पर थे और 177 रन बनाए थे, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं.

वहीं संकटमोचक माने जाने वाले विराट कोहली ने भी पिछले चैम्पियंस ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया था. जहां उन्होंने 5 मैच खेलते हुए 176 रन बनाए थे. सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वो 5वें खिलाड़ी थे. इस बार वो टीम इंडिया के कप्तान हैं ऐसे में उनसे इससे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

रविंद्र जडेजा ने चटके थे सबसे ज्यादा विकेट

रविंद्र जडेजा की फिरकी ने पिछले चैम्पियंस ट्रॉफी में विरोधियों को खूब परेशान किया था. सीरीज में उन्होंने 5 मैच खेलते हुए 12 विकेट लिए थे. एक मैच में तो उन्होंने 36 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. जडेजा इस बार भी टीम में शामिल है और विराट कोहली उन पर हमेशा भरोसा जताते हैं. ऐसे में इस बार फिर वो ऐसा कारनामा कर सकते हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ चलता है युवी का बल्ला

भारत का पहला ही मुकाबला पाकिस्तान से है और खास बात ये है कि युवराज का बल्ला हर बाल पाकिस्तान के खिलाफ चला है. युवराज ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 36 वनडे खेलते हुए 1285 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. यानी टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से तैयार है. उम्मीद है जैसे इन खिलाड़ियों ने पिछली बार कमाल किया था इस बार भी वो वैसा ही कमाल करें.

ये भी पढ़ें-

आईपीएल की सबसे बड़ी ताकत को लगी 'चोट'

हार के बाद कोहली के लिए 'विराट संकट' !

तो ये है BCCI और ICC के बीच की जंग की असली वजह...

इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं. ये जरूरी नहीं कि आईचौक.इन या इंडिया टुडे ग्रुप उनसे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

ये भी पढ़ें

Read more!

संबंधि‍त ख़बरें

  • offline
    महेंद्र सिंह धोनी अपने आप में मोटिवेशन की मुकम्मल दास्तान हैं!
  • offline
    अब गंभीर को 5 और कोहली-नवीन को कम से कम 2 मैचों के लिए बैन करना चाहिए
  • offline
    गुजरात के खिलाफ 5 छक्के जड़ने वाले रिंकू ने अपनी ज़िंदगी में भी कई बड़े छक्के मारे हैं!
  • offline
    जापान के प्रस्तावित स्पोगोमी खेल का प्रेरणा स्रोत इंडिया ही है
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today.

Read :

  • Facebook
  • Twitter

what is Ichowk :

  • About
  • Team
  • Contact
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today.
▲