• होम
  • सियासत
  • समाज
  • स्पोर्ट्स
  • सिनेमा
  • सोशल मीडिया
  • इकोनॉमी
  • ह्यूमर
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
होम
समाज

बच्चा माता-पिता के ऐसे वीडियो बनाए, उससे पहले प्रलय क्यों नहीं आ जाए !

    • पारुल चंद्रा
    • Updated: 27 मई, 2017 08:18 PM
  • 27 मई, 2017 08:18 PM
offline
एक 13 साल के लड़के ने न सिर्फ अपने माता-पिता के शारीरिक संबंधो को रिकॉर्ड किया बल्कि उस वीडियो को अपनी फेसबुक फ्रेंड को भेज भी दिया.

इन दिनों सोशल मीडिया का क्रेज लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है, हर उम्र और हर वर्ग का इंसान अब सोशल हो रहा है. लेकिन सोशल मीडिया को क्या वाकई पूरी तरह 'सोशल' यानी सामाजिक कहा जा सकता है? क्या इसके खतरों को नजरंदाज किया जा सकता है ? ये सवाल उठा रही है बैंगलुरू की वो घटना जो किसी के भी होश उड़ा सकती है.

बेंगलुरू का एक 13 साल का बच्चा सोशल मीडिया की धुन में साइबर अपराधियों के चक्कर में फंस गया. शुरूआत फेसबुक पर एक लड़की से दोस्ती से हुई जो आगे चलकर सेक्स चैट, फोटोज़ और पॉर्न विडियो की अदला-बदली तक जा पहुंची. उधर से अश्लील सामग्री आती और इधर बच्चे से उसकी अश्लील तस्वीरें मांगी जातीं. ये सब चलता रहा.

फेसबुक पर अनजानी दोस्ती का खामियाजा बहुत भारी पड़ता है

लेकिन इसके बाद जो हुआ वो और भी भयानक था. उस लड़की ने अब लड़के से उसके माता-पिता के आपत्तिजनक वीडियो भेजने के लिए उकसाया, और लड़की की बातों में आकर लड़के ने न सिर्फ अपने माता पिता के शारीरिक संबंधो को रिकॉर्ड किया बल्कि वीडियो उस लड़की को भेज भी दिया. इस खेल की असली चाल सामने तब आई जब लड़की ने उससे इस विडियो को अश्लील साइटों में न डालने के एवज में एक करोड़ रूपये की मांग की. उसके बाद छात्र और उसके परिजनों ने साइबर अपराध शाखा में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस आरोपी की प्रोफाइल की जांच कर रही है. पुलिस को इस बात का भी संदेह है कि आरोपी ने और लोगों को भी शिकार बनाया होगा.

अपराध, रिश्ते और सोशल मीडिया... देखा जाए तो ये तीनों एक खतरनाक कॉम्बिनेशन है. तीनों पर अगर पकड़ ढ़ीली हो तो नतीजे ऐसे ही भयावह होते हैं. इस घटना से ये तो पता चला कि साइबर अपराध की दुनिया कितनी खतरनाक है. लेकिन और भी कई बातें हैं जो सवाल बनकर हमारे सामने खड़ी हो गई हैं.

एक तो ये कि, जिस उम्र में मानसिक...

एक तो ये कि, जिस उम्र में मानसिक और शारीरिक बदलाव अपने चरम पर होते हैं, जिस उम्र में बच्चों के बहकने के खतरे सबसे ज्यादा होते हैं. उस वक्त माता-पिता अपने बच्चों के करीब जाने के बजाए, उन्हें उनके हाल पर क्यों छोड़ देते हैं? बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने का मतलब सिर्फ फॉर्वर्ड थिंकिंग नहीं होता बल्कि इससे वो बच्चों के दिमाग में चल रही उल्झनों को भी समझ सकते हैं, और सही दिशा निर्धारित कर सकते हैं.

दूसरा ये कि बच्चे को आगे बढ़ने और सोशल होने के लिए माता-पिता उसे मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट जैसी हर सुविधा तो उपलब्ध कराते हैं, लेकिन उसे सही मायने में सोशल होना क्यों सिखाना भूल जाते हैं. जो बच्चा अपने माता-पिता से ये नहीं सीख पाया कि उसे अपने माता-पिता के अंतरंग जीवन में झांकना चाहिए या नहीं, तो गलती बच्चे से ज्यादा माता-पिता की होती है.

एक्सपर्ट मानते हैं कि एक मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से पूरी दुनिया आपकी पहुंच यानी मुट्ठी में आ जाती है. इसी तरह साइबर अपराधी भी आप तक आसानी से पहुंच जाते हैं. इस आजादी का रोमांच काफी तेजी से युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाता है. सही गतल का फर्क करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर बच्चा हर चीज अपने माता-पिता खुलकर कहे तो इस तरह के अपराधों को रोका जा सकता है. और जो न रुके तो आता है एक डैड एंड और सब कुछ खत्म. इस मामले में भी यही हुआ, असल अपराधी कौन ये आप ही तय करें..

ये भी पढ़ें-

इंटरनेट युग का डरावना ट्रेंड 'रिवेंज पॉर्न' !

सावधान! हमारे घर में कोई रेपिस्‍ट तो नहीं पल रहा...

खतरनाक संकेत- दुनिया के आधे बच्चों ने ऑनलाइन देखा पॉर्न

इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं. ये जरूरी नहीं कि आईचौक.इन या इंडिया टुडे ग्रुप उनसे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

ये भी पढ़ें

Read more!

संबंधि‍त ख़बरें

  • offline
    आम आदमी क्लीनिक: मेडिकल टेस्ट से लेकर जरूरी दवाएं, सबकुछ फ्री, गांवों पर खास फोकस
  • offline
    पंजाब में आम आदमी क्लीनिक: 2 करोड़ लोग उठा चुके मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का फायदा
  • offline
    CM भगवंत मान की SSF ने सड़क हादसों में ला दी 45 फीसदी की कमी
  • offline
    CM भगवंत मान की पहल पर 35 साल बाद इस गांव में पहुंचा नहर का पानी, झूम उठे किसान
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today.

Read :

  • Facebook
  • Twitter

what is Ichowk :

  • About
  • Team
  • Contact
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today.
▲